औरंगाबाद, अगस्त 6 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के करमडीह गांव की एक महिला अनीता देवी मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। वह संजीत कुमार की पत्नी है। जानकारी के अनुसार वह सड़क से पैदल जा रही थी, तभी एक बाइक सवार दे धक्का मार दिया। अनीता को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.