सहरसा, फरवरी 11 -- सौरबाजार। सहरसा-मधेपुरा एनएच 107 पर बैजनाथपुर चौक के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सौरबाजार थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव निवासी दिनेश चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ऑटो से सहरसा जा रही थीं। बैजनाथपुर चौक स्थित अंडरपास ब्रिज के पास सड़क पर गड्ढा होने से वह ऑटो से गिर पड़ीं। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें बैजनाथपुर तिरी स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने घटना की पुष्टि की। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.