गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुहाल जलकल गांव के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्शन करके लौट रही जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खड़ेसरी गांव निवासी छांगुर यादव की पत्नी सुभावती देवी (65) शुक्रवार को तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए गई थीं। उनके साथ जीप में मधुपुर गांव के भी चार लोग सवार थे। रात करीब 12 बजे सभी लोग दर्शन कर लौट रहे थे। उसी दौरान जब वाहन मुहाल जलकल मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक जीप का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में सुभावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जीप पलटने से मधुपुर गांव निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.