हापुड़, दिसम्बर 8 -- क्षेत्र के गांव सरुरपुर में कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और पौती घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी चांद मौहम्मद ने बताया कि उनका भाई चाहत मां शमीम, उनकी बेटी हानिया फुलडी से अपनी बहन से मिलकर वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। जैसे ही क्षेत्र के गांव सरूरपुर से पहले बिस्मिल्लाह ढाबा के पास पहुंचे तभी उनकी मोटर साइकिल को पीछे से तेज गति से आ रही अनियत्रित कार ने जोर दार टक्कर मार दी। घटना में उक्त सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गढ में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को हापुड़ अस्पताल के लिए र...