गोरखपुर, फरवरी 21 -- खोराबार। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चारपहिया वाहन के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जंगल सिकरी उर्फ खोराबार निवासी शशिकला बाजार जाने के लिए सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। तभी सूबा बाजार की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एम्स गोरखपुर भेजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे राजवीर मद्देशिया की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की तलाश की जा रही है ...