सहारनपुर, फरवरी 2 -- नागल थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सुभरी गांव स्थित मंदिर के पास 30 जनवरी को हादसा हुआ था। ग्राम आमकी दीपचंदपुर निवासी प्रवेश कुमार पुत्र शीशराम ने बताया कि उनकी पत्नी पवित्रा देवी जिला महिला चिकित्सालय में वार्ड आया के पद पर कार्यरत थीं। घटना वाले दिन वह सरकारी अस्पताल से टेम्पो में सवार होकर अपने गांव लौट रही थीं तो स्विफ्ट डिजायर कार के चालक अनुज कुमार पुत्र चंदकिरण निवासी आमकी दीपचंदपुर और एक अन्य डंपर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ओवरटेक के दौरान टेम्पो में बारी-बारी से टक्कर मार दी। हादसे में पवित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियों को गंभीर चोटें आईं। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार पैतृक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.