शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- मीरानपुर कटरा। गांव भमौरी के पप्पू कुशवाहा और संजीत यादव का गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों दोस्तों की गुरुवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो युवकों की मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। भमौरी गांव के युवक संजीत और मोहित अपने साथी पप्पू के साथ उसकी बहन के परौर थाना क्षेत्र गांव से बाइक से गुरुवार शाम घर लौट रहे थे। तीनों दोस्त हुलास नगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। बरेली के अस्पताल में देर शाम पप्पू और संजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मोहित का गंभीर हालत में लाज चल रहा है। दो युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव में पहुंचे तो घरों पर कोहराम मच गया। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में ...