लखनऊ, अप्रैल 6 -- बीकेटी के भैंसा मऊ में शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर जगदेव कुमार (30) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। साले की शादी में शामिल होकर वह घर लौट रहे थे। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैदापुर मड़वाना निवासी अजय के मुताबिक भाई मजदूर जगदेव कुमार अपने साले की शादी में अपनी पत्नी अनोखी व बेटे आयुष और बेटी अनामिका के साथ दुबग्गा गए थे। शनिवार रात जगदेव परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह बीकेटी के भैंसामऊ के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां इलाज के दौरान जगदेव की मौत हो गई। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.