सीतापुर, फरवरी 20 -- सीतापुर। कमलापुर इलाके में सड़क हादसे में मारे गए बुजुर्ग के परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कमलापुर क्षेत्र के पीरनगर निवासी कमल किशोर के मुताबिक सात फरवरी को बाइक की टक्कर लगने से उनके बुजुर्ग बाबा खुशाल घायल हो गए थे। बाद में उनकी 14 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में कमल किशोर ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.