गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर (सेवराई)। गहमर थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गहमर थाना के गदाईपुर गांव निवासी 85 वर्षीय यमुना राम जैसे ही सड़क पार करने लगे, वैसे ही सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.