संतकबीरनगर, दिसम्बर 29 -- संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान संवाद लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतकबीरनगर और बस्ती जिले की सीमा पर खजौला चौकी क्षेत्र में शनिवार की देर रात सड़क हादसे में बिहार के बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर में प्रेमिका से मिलकर घर लौट रहा था। कांटे चौकी इंचार्ज रामवशिष्ठ को शनिवार की आधी रात बाद तकरीबन 3:30 बजे राहगीरों ने सूचना दी कि इंडो अस्पताल के समीप पुल पर एक युवक घायल पड़ा है। चौकी प्रभारी अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक गंभीर रूप से घायल था और बस्ती जिले की सीमा में खजौला पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस कर्मियों ने फोन कर एंबुलेंस बुलवा ली और घायल को बस्ती जिला अस्पताल के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.