रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- दिनेशपुर। सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक यूपी का निवासी था, और नगर में एक समारोह से घर लौट रहा था। जानकारी क मुताबिक अशोक नगर बिलासपुर रामपुर निवासी 25 वर्षीय करन विश्वास गुरुवार की देर रात को नगर में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। शिवपुर के पास जाफरपुर की ओर से आ रही एक ई-रिक्शा से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर बताकर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने गांव ले गए। वहीं थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया ऐसी कोई सूचना नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...