सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान। शहर के हरदिया मोड़ और तरवारा मोड़ के बीच सोमवार को हुए सड़क हादसे में बिजली कंपनी में कार्यरत एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। घायल की पहचान बिजली कंपनी में मानव बल के रूप में कार्यरत शहजाद आलम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से घर से सीवान की ओर आ रहा था। इसी दौरान हरदिया मोड़ व तरवारा मोड़ के बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल फिलहाल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...