आरा, फरवरी 20 -- -जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावा मोड़ पर गुरुवार की रात हादसा -सब्जी बेचकर घर लौटने के दौरान किसी वाहन ने मारी ठोकर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावा मोड़ के समीप गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक सब्जी दुकानदार की मौत हो गई। मृत सब्जी विक्रेता की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा टोला निवासी स्व. मुंद्रिका राम का 32 वर्षीय पुत्र लाला राम के रूप में की गयी है। उसकी बिहिया बाजार में सब्जी की दुकान है। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन छोटका राम ने बताया कि लाला राम गुरुवार को बिहिया बाजार स्थित अपनी दुकान पर गये थे। गुरुवार की रात वह लौट रहे थे। उसी दौरान दावा मोड़ के समीप किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया...