श्रावस्ती, फरवरी 19 -- कटरा। बौद्ध परिपथ स्थित नवीन माडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास पर हाजी बाबा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार बिजनौर जिले के नागल सोती थाना क्षेत्र के रायपुर खास निवासी अतुल कुमार (27) पुत्र सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में फेरी का काम करता था। बुधवार रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...