मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- मंगलवार को नेशनल हाईवे 58 पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने वाहन चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर कला निवासी 40 वर्षीय कामिल पुत्र असगर मंगलवार की सुबह बाइक से मेरठ की तरफ से वापस घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे 58 पर भंगेला के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा...