एटा, मार्च 22 -- बाट माप विभाग ने वर्षभर में घटतौली, ओवर रेटिंग, कांटे-बांट का सत्यापन न कराने के मामलों में 244 पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने कार्रवाई में दुकानदारों से 11 लाख 59 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। वरिष्ठ बाटमाप निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी ने दुकानदार, व्यापारियों से समय से कांटे-बाट का सत्यापन कराकर कार्रवाई से बचने की सलाह दी है। वरिष्ठ बाटमाप निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2024-24 में फरवरी माह तक 244 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसमें अलग-अलग तरह के मामलों में विभाग ने 11 लाख 59 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख रूप से चार मिष्ठान भंडारों पर घटतौली करने के मामले में कार्रवाई की गई है। यह मिष्ठान भंडार संचालक डिब्बा सहित मिठाई बिक्री कर 50 से 60 ग्राम की घटतौली कर रहे हैं। जिन पर कार्रवाई कर 39,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.