लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहड़ा मोड़ के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अफसर अंसार (31), पिता अंजर अंसारी सासंग लातेहारके रूप में की गई है। पिता अफसर अंसारी ने बताया कि चेन्नई में मजदूरी कर अफसर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बुधवार को ही चेन्नई से अपने पैतृक घर लौटा था। घर लौटने के दौरान ट्रेन यात्रा के समय उसका पर्स और मोबाइल चोरी हो गया था। आवश्यक कागजात बनवाने के लिए वह गुरुवार को अपनी बाइक से घर से लातेहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान लातेहार से बालूमाथ की ओर जा रही एक पिकअप वाहन (जेएच 01जीजे 6791) से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अफसर अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता अंजार अंसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.