गोपालगंज, फरवरी 15 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोपतापुर गांव के समीप शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव निवासी ऋषभ यादव, आलोक कुमार और सीमा देवी शामिल हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...