कन्नौज, दिसम्बर 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला विरतिया के मुख्य मार्ग पर किसी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अस्पताल कर्मी और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पड़ोस मौजूद लोगों ने घायल अस्पताल कर्मी को ही पीट भी दिया, जिससे उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। किसी तरह सूचना पर पहुंचे अस्पताल के सुपरवाइजर ने दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी रमन कुमार 25 पुत्र पन्नालाल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय नगला दिलू में स्वीपर की पद पर कार्यरत है। रमन अपने साथी पवन पुत्र कल्लू के साथ के छिबरामऊ बाजार गए हुए थे। जब वह ऊंची पुलिया से नीचे गली में उतरकर छिबरामऊ की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से किसी फोर व्हीलर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे रमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.