भदोही, जनवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ककराहीं रेलवे फाटक के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो युवक हादसे में घायल हो गए। इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर आराम ना मिलने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गल्हैयां गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र अमृतलाल मौर्य एवं 23 वर्षीय प्रमोद गिरी पुत्र कैलाश गिरी बाइक से किसी काम से गोपीगंज बाजार मंगलवार की शाम गए थे। वापस घर जाते समय रास्ते में ककराहीं रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस के एमटी धर्मेंद्र पाण्डेय चालक आफताब आलम की मदद से घायलों को साम...