गुड़गांव, मार्च 16 -- सोहना, संवाददाता। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर रविवार को गांव अलीपुर के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 11 वर्षीय एक बच्चे और 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर को सोहना से भोंडसी की तरफ बाइक पर सवार होकर 11 वर्षीय मोबिन, 16 वर्षीय तौफिक और 15 वर्षीय साकिब जा रहे थे। ओवरटेक के दौरान इनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। मोबिन और तौफिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साकिब की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखकर गुरुग्राम अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों मृतक सोहना के वॉर्ड नंबर 12 की नट कॉलोनी के रहने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.