आरा, फरवरी 13 -- आरा, हि.सं.। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो दोस्तों समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पहली घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप की है। वहां शुक्रवार की सुबह किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव निवासी हरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और भरत यादव के 23 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार जख्मी हो गए। विक्की कुमार ने बताया कि दोनों बक्सर निवासी रिश्तेदार के घर से बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी कारीसाथ गांव के समीप पीछे से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी घटना तीयर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव की है, जहां बाइक सवार अनियंत्रित सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.