बस्ती, अक्टूबर 14 -- कप्तानगंज (बस्ती)। सोमवार की देर रात कप्तानगंज-पडूलघाट मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दंपति बस्ती से घर लौट रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अश्वनी यादव (30) पुत्र शिव प्रसाद और दीपा यादव (28) पत्नी अश्वनी यादव, निवासी लक्ष्मनपुर, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और म...