लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- पलियाकलां। थाना मझगई क्षेत्र के नौगवां कस्बे में शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा जाने से यह हादसा हुआ। घायल को पहले पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मझगईं थाना क्षेत्र के गांव लोकनपुरवा निवासी 45 वर्षीय डॉक्टर प्रवेश कुमार शनिवार शाम किसी काम से बाइक से नौगवां जा रहे थे। कस्बे में जगदीश लोहा भंडार के सामने हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली से उनकी बाइक अचानक जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवेश कुमार का सिर फट गया और सीने में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पलिया सीएचसी ले गए।...