बिजनौर, दिसम्बर 13 -- थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर सारंग कॉन्वेंट स्कूल के समीप बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक सलेमपुर से स्योहारा की ओर जा रहा था। आहद पुत्र मोहम्मद उमर, उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम सलेमपुर, अपनी बाइक से स्योहारा की दिशा में आ रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद रोड पर सारंग कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक डिजायर कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से उठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर स...