मेरठ, नवम्बर 26 -- फलावदा संवाददाता। महलका फलावदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मृतक के शव को लेकर घर लौट गए। जानकारी के मुताबिक ग्राम महलका निवासी फिरोज अपनी पत्नी के साथ फलावदा आ रहा था। बताया गया है कि रास्ते में अचानक निकली एक नीलगाय ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे फिरोज सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी ने घायल को उपचार के लिए भिजवा दिया। फलावदा में प्राइवेट डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मृतक के शव को घर लेकर लौट गए। बताया गया है कि मृतक परचून की दुकान चलाता था। वह सामान लेने फलावदा आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...