हापुड़, मई 26 -- । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा फ्लाई ओवर पर 20 मई की रात को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। अमरोहा जनपद के गांव दुर्गपुर निवासी राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 मई की रात को उसका भाई पंकज अपने घर से बाइक पर सवार होकर गुड़गांव जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पंकज की मौत हो गई। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द अज्ञात वाहन की जानकारी कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.