काशीपुर, जनवरी 21 -- काशीपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हेमपुर इस्माइल निवासी विसर्जन प्रसाद पुत्र किशुन ने कुंडेश्वरी चौकी में पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीते 09 जनवरी को लगभग 6.40 बजे उसका पुत्र विक्की कुमार अपने मित्र विनोद निवासी शिवलालपुर डल्लू के साथ बाइक से हिम्मतपुर से शिवलालपुर डल्लू होते हुए कुंडेश्वरी जा रहा था। जैसे ही वह कुंज विहार कालोनी के पास पहुंचे, तभी सामने से एक ट्रैक्टर के चालक ने गलत साइड में आकर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां विक्की को मृत घोषित कर दिया। साथ ही विनोद को इलाज के लिए हायर से...