आरा, दिसम्बर 5 -- आरा। नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव निवासी मो. अकबर का 17 वर्षीय पुत्र मो. छोटू है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उसकी बहन की शादी थी। शहर के चिक टोली मोहल्ले स्थित होटल से शादी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान धनुपरा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ...............
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.