गिरडीह, नवम्बर 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर मुख्यालय में रफ्तार का कहर बाइक मैकेनिक पर बरपा है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो निवासी डालेश्वर महतो उर्फ टंडेल गंभीर रुप से घायल हो गया है। बगोदर मुख्यालय के सरिया रोड में शुक्रवार की रात की घटना है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसे देखकर किसी का भी रुह कांप जाएगा। सीसीटीवी कैमरे में कैद फूटेज में देखा जा रहा है कि बाइक मैकेनिक डालेश्वर महतो उर्फ टंडेल मोबाइल से किसी से बात करते हुए पैदल रोड क्रॉस कर रहा था। इसी बीच बगोदर बाजार से सरिया की ओर जा रही रफ्तार में आती बाइक देखकर वह आगे से पुनः पीछ...