कन्नौज, मई 4 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई रोड पर हुई मार्ग दुर्घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम जसपुरापुर सरैया निवासी इंद्रपाल पुत्र जगदीश ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 18 अप्रैल को उसके गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसका भाई राजकुमार महादेवी गंगा घाट जा रहा था। तभी मियागंज के निकट पहुंचते ही सामने से तेज गति में आ रही बेकाबू बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दोनों पैर टूट गए। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया था। पीड़ित ने आरोपित बाइक चालक के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.