पूर्णिया, मार्च 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया-टीकापट्टी मुख्य सड़क मार्ग पर दुर्गापुर चौक के नजदीक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दो अन्य बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर किया गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि घायल दोनों युवकों की स्थिति काफी गंभीर है। सड़क हादसे में मृतक युवक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी गांव निवासी नरेश महतो का पुत्र कपिलदेव महतो के तौर पर हुई है। हादसे में घायल दोनों व्यक्ति इटहरी गांव निवासी सुबोध ऋषि का पुत्र रौशन कुमार एवं धीरज ऋषि का पुत्र पवन कुमार ऋषि है। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.