भागलपुर, नवम्बर 17 -- झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बगड़ी पुल से लगभग 200 मीटर पहले दयालपुर चौक के पास शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार में आ रही बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन इतनी तेज रफ्तार में थी कि बस चालक स्टेयरिंग में ही फंस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर जाम लग गया था और दोनों वाहन एक-दूसरे में बुरी तरह फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की सहायता और जेसीबी मशीन की मदद से पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.