सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- चोरौत। थाना क्षेत्र के चोरौत- पुपरी पथ पर नीमबाड़ी बाजार समीप रविवार को लगभग 11 बजे दिन में एक बाइक ठोकर लगने से एक बच्ची घायल हो गयी। घायल बच्ची की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी अमरेन्द्र मंडल की 10 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी के रुप में की गयी है। वहीं दूसरी ओर घायल बाइक सवार की पहचान थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी पुदेनी मुखिया के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची बाजार की ओर जा रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मारने के साथ ही गिरकर खुद भी घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 के टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर घायल दोनों को स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया...