रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में सड़क हादसे में फेरी लगाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचने वाले की मौत के मामले में भतीजे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद जमा हाल निवासी खेड़ा निवासी ने बताया कि उसके चाचा अजमत पुत्र दुलार निवासी 12 फरवरी की शाम बिन्दुखेड़ा मोड़ से कॉस्मेटिक की फेरी लगाकर अपने घर की ओर सड़क किनारे अपनी दिशा में साईकिल से आ रहे थे। बिन्दुखेड़ा मोड़ के पास पहुंचे तो एक बड़े ट्राले के चालक ने उसके चाचा अजमत के ऊपर ट्रक चढ़ाकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...