प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक छात्र की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह किराए की बाइक से कमरे पर लौटते समय सिविल लाइंस क्षेत्र में एकलव्य चौराहे पर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। अंबेडकरनगर में जैतपुर थानाक्षेत्र के गोपरी चांदपुर गांव निवासी हिटलर यादव किसान हैं। उनके दो बेटों में छोटा 24 वर्षीय आरजू यादव सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम वह किसी दोस्त के पास गया था। रात में किराए की बाइक से कमरे पर लौट रहा था। लगभग साढ़े 10 बजे एकलव्य चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर वह बाइक से गिर गया और गंभीर चोट आने से कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर पहुंचे आरजू के दोस्त उसे लेकर पहले एसआरएन फिर दो निजी अस्पता...