गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खलीलाबाद के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनंद कुमार राय और उनके छोटे पुत्र प्रसून की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। आनंद राय बेटे के साथ बाइक से खलीलाबाद से गोरखपुर आ रहे थे। गीडा इलाके के नौसड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम सड़क हादसे का कारण जानने के लिए डीआईजी एस चनप्पा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को हादसे पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, बरदहिया निवासी आनन्द कुमार राय अपने छोटे बेटे प्रसून कुमार राय के साथ बाइक से गोरखपुर दवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.