महाराजगंज, मई 4 -- चिउटहा/निचलौल, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल-चिउटहा मार्ग पर पचमा गांव के पास शनिवार दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों में आमने-सामने की हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक महिला और एक पूर्व प्रधान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी मनवा पत्नी सलामत (55) और उसके पति सलामत को उसके गांव के पूर्व प्रधान मोहर्रम अली पुत्र रहमान निचलौल इलाज कराने लेकर जा रहा था। इस बीच पचमा गांव के पास सामने से दूसरी बाइक से सिन्टू पुत्र परदेशी और शनि पुत्र कालीचरन साहनी निवासी बरियारपुर थाना कोठीभार आ रहे थे। दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मनवा पत्नी सलामत निवासिनी सेमरी की मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.