जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू दुर्घटना के शिकार हुए पीड़ित परिवारों से मिलने सोमवार को उनके घर पहुंचीं। उन्होंने बारीगोड़ा एवं परसूडीह प्रथमनगर निवासी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासनिक स्तर पर मुआवजे की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। मुआवजे को जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, परिवारजनों के लिए आवश्यक सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि मामले में जिला उपायुक्त से निष्पक्ष जांच और मुआवजे की बात की है। वहीं, घायल विक्की शर्मा के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने जिला प्रशासन से तेज रफ्तार और नो इंट्री उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.