पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा के गांव खासपुर जमुनिया के रहने वाले अवधेश पुत्र विद्याराम पीटीआर में गाइड है। सोमवार की रात वह मुस्तफाबाद से ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। नवदिया और जमुनिया गांव के बीच में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में गाइड अवधेश घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। मंगलवार को जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव गहलुइया के रहने वाले कुलवंत सिंह पुत्र अमरुक सिंह बाइक से जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर नवदिया सुल्तानपुर में अनियंत्रित गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.