गंगापार, नवम्बर 28 -- कैंसर पीड़ित पिता को लेकर इलाज के लिए वाराणसी जा रहे कार सवार होम्योपैथिक डॉक्टर की सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना कछवा पुलिस ने परिजनों को दी। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार समेत क्षेत्रीय लोगों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। सोरांव थाना क्षेत्र के तौकलपुर बरामऊ गांव निवासी 70 वर्षीय श्याम कृष्ण यादव करीब तीन वर्ष पूर्व कैंसर रोग से पीड़ित हो गए थे। श्याम कृष्ण यादव का ऑपरेशन करीब ढाई वर्ष पूर्व मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में हुआ था। शुक्रवार भोर चार बजे कार से बेटा 35 वर्षीय अनुराग यादव के साथ वाराणसी रूटीन चेकअप के लिए निकले थे। मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका गोदाम के समीप कार ट्रेलर में जा घुसी। डॉ अनुराग एवं पिता श्याम कृष्ण या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.