बिजनौर, फरवरी 22 -- रायपुर-नजीबाबाद मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6:00 बजे गढ़मलपुर फ्लाईओवर से उतरते समय कार व मोपेड की टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक एवं मोपेड पर सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में एक ई रिक्शा भी कार की चपेट में आ गई और ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक सवारी भी मामूली रूप से चोटिल हुई। ई रिक्शा चालक को गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि बढ़ापुर निवासी 45 वर्षीय राजू और उनकी पुत्री अंशु 25 वर्ष मोपेड से रायपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही गढ़मलपुर फ्लाई ओवर व भारत गैस गोदाम के निकट पहुंचे तभी रायपुर की ओर से आ रही कार से मोपेड की टक्कर हो गई। इसी बीच कार की चपेट में एक ई रिक्शा भी आ गई। ई रिक्शा चालक लगभग 28 वर्षीय धर्म सिंह निवासी कोटकादर भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। एक सवारी भी माम...