गया, अगस्त 9 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड काहूदाग के समीप कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायल की पहचान काहुदाग गांव के अनिल कुमार और उनकी बेटी शोभा कुमारी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार दोनों पिता-पुत्री बाइक से सामान खरीदने बाराचट्टी बाजार आए थे। वापस लौटने के क्रम में उनकी बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों पिता पुत्री सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बाराचट्टी अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...