नोएडा, नवम्बर 24 -- नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित भंगेल एलिवेटेड रोड पर सोमवार दोपहर एक बजे के करीब छोटे पिकअप के चालक ने छोटी जेसीबी में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। उपचार के लिए चालक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भंगेल एलिवेटेड रोड पर प्राधिकरण की ओर से साफ-सफाई और रंगाई पुताई का काम कराया जा रहा है। प्राधिकरण की एक जेसीबी की इसमें मदद ली जा रही है। जेसीबी जब एलिवेटेड रोड पर सड़क के किनारे खड़ी थी तभी दोपहर एक बजे के करीब पिकअप चालक तेजी से वाहन चलाते हुए आया। उसने जबतक ब्रेक लगानी चाही पिकअप सामने खड़ी जेसीबी में टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक को चोट आई। वाहन के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और अल्प समय के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने क्ष...