अमरोहा, फरवरी 6 -- रजबपुर, संवाददाता। अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में पाकबड़ा निवासी महिला की मौत हो गई जबकि दामाद व बेटी गंभीर घायल हो गए। हादसा अंजाम देने वाला चालक कार मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। घायल पति-पत्नी की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया है। दोपहर करीब तीन बजे हादसा अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव कलाली के सामने हुआ। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण वाली मंढैया में पेशे से मजदूर मंटू का परिवार रहता है। गुरुवार को क्षेत्र में ही रिश्तेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.