बरेली, फरवरी 22 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। बाइक से रामपुर लौट रहे दंपति को एक हाइड्रा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी यादराम ने बताया कि इन दिनों उनकी मां बीमार चल रही हैं। इसके चलते शुक्रवार को रामपुर में थाना मिलक के गांव धर्मपुर में रहने बहनोई 45 वर्षीय नेतराम मौर्य और बहन उर्मिला उन्हें देखने आए थे। रात लगभग आठ बजे वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित झुमका तिराहे के पास एक हाइड्रा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके बहनोई नेतराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बहन गंभीर घायल हुईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि नेतराम मजदूरी...