आगरा, दिसम्बर 10 -- अमांपुर थाना क्षेत्र में महदवा गांव के समीप आपस में टकराकर सड़क पर गिरे बाइक व साइकिल सवार दो लोगों को एक अन्य सवार टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए अमांपुर सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटनाक्रम के अनुसार करसाना गांव से सब्जी लेकर लौट रहे साइकिल सवार अनोखेलाल और बाइक सवार सूरजपाल की महदवा गांव के निकट अचानक आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े, तभी कासगंज की ओर से तेज गति से गुजरे बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी और भाग गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि घायल अनोखेलाल गांव फिरोजपुर के निवासी हैं, वह सब्जी की धकेल लगाते हैं। सूरजपाल भी सब्जी लेकर ही घर लौट रहा था, तभी मंगलवार की शाम दुर्घ...