पूर्णिया, फरवरी 14 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। सहरसा से पूर्णिया जा रही यात्रियों से भरी जानकी ट्रेवल्स बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार अहले सुबह जानकीनगर थाना क्षेत्र के अभयराम चकला पंचायत अंतर्गत बिनोवाग्राम के पास पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बस में तोड़फोड़ की और पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। मृतकों की पहचान बिनोवाग्राम निवासी नथन राय के पुत्र 21 वर्षीय सुशील कुमार राय और रामनारायण यादव उर्फ घूटर यादव के पुत्र 31 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में मित्र थे। बताया जाता है कि दोनों बाइक से मुरलीगंज की ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.