रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- गदरपुर, संवाददाता। शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार ग्राम खेमरी, बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय आयुष सिंह पुत्र करन सिंह के रिश्ते के भाई प्रियांशु पुत्र प्रकाश रावत का शनिवार को विवाह था। घर में खुशियों का माहौल था। रात में आयुष शादी में आए अपने दोस्त रोहित पुत्र हनुमान सिंह रावत निवासी पौड़ी गढ़वाल को बस में बैठाने जा रहा था। आयुष कार से अपने साथियों 28 वर्षीय अंशुल बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट निवासी खेमरी बिलासपुर और राजेन्द्र सिंह पांडा पुत्र मोहन सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर के साथ रवाना हुआ। कार अंशुल बिष्ट चला रहा था। जब कार महतोष मोड...